एसपी स्कूल का सत्र 2018-19 शुरू
जमशेदपुर | आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल (एसपीएस) में सत्र 2018-19 का शनिवार को शुभारंभ किया गया। संस्थापक शंभूनाथ महतो, अध्यक्ष सुखदेव महतो और एसओडी धनंजय महतो ने दीप जलाकर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर शोभा सिंह, नीतू कुमारी, अनिता महतो, भाग्यश्री मोहंती, एम. श्रीया नायडू, दिव्या कुमार आदि मौजूद थे।