पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • छात्रों के इनोवेशन को प्रमोट करने में मददगार होगा अटल टिंकरिंग लैब: सेन

छात्रों के इनोवेशन को प्रमोट करने में मददगार होगा अटल टिंकरिंग लैब: सेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील के प्रेसिडेंट (टीक्यूएम एंड स्टील बिजनेस) आनंद सेन ने कहा कि जुगाड़ इनोवेशन नहीं है। सेन शनिवार को भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) में बनाए गए अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से इनोवेशन के बारे में जाना और कहा कि इनोवेशन प्रॉब्लम सॉल्विंग आइडिया है, जो सामूहिक प्रयास के जरिए होता है। इनोवेशन के वैश्विक परिदृश्य को समझाते हुए कहा कि आज मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में चीन दुनिया में आगे इसलिए है क्योंकि उसका थॉट ऑफ इनोवेशन काफी आगे है।

आनंद सेन ने इनोवेशन को सफलता की कुंजी बताया और कहा कि अभी भी लोग कुछ अलग करने को इनोवेशन समझ लेते हैं, जो सही नहीं है। टाटा स्टील ने इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एसएनटीआई बिष्टुपुर में इस तरह का मंच बनाया है, क्योंकि अब कोई भी इंडस्ट्री इनोवेशन के बगैर आगे नहीं बढ़ सकती। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (वीपी) आनंद सेन ने भारत सरकार की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह लैब स्कूली विद्यार्थियों के इनोवेशन को प्रमोट करने में मददगार साबित होगा। मौके पर रोबोटिक्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेम ज्योति प्रांगण और जेएच तारापोर स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमंती सेन, सेक्रेटरी एस घोष, कोषाध्यक्ष वर्षा गांधी और ललिता सरीन मौजूद थीं।

अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण करते टाटा स्टील के उपाध्यक्ष आनंद सेन।

10 लाख यंग इनोवेटर्स

बनाने का लक्ष्य : नमिता
स्कूल प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने अटल टिंकरिंग लैब की जर्नी को बताया। उन्होंने कहा कि इस लैब के जरिए सरकार 2020 तक 10 लाख यंग इनोवेटर्स को तैयार करना चाहती है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2016 में भारत सरकार की ओर से इस लैब की स्थापना के लिए देश भर के स्कूलों से आवेदन मांगे गए थे। इस लैब की स्थापना के लिए जेपीएस को भी चुना गया है।

स्पीड ब्रेकर से पानी की समस्या का समाधान
स्कूल की प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने इनोवेटिव आइडिया देकर जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में इस लैब की स्थापना की राह आसान की। उन्होंने कहा कि छात्रों ने आइडिया दिया कि स्पीड ब्रेकर के नीचे स्प्रिंग लगा होगा। जैसे ही कोई भारी वाहन स्पीड ब्रेकर से गुजरेगा, स्प्रिंग पर दबाव बनेगा और वह स्प्रिंग पानी को नीचे से खींचकर ऊपर लाएगा।

खबरें और भी हैं...