पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • एलबीएसएम कॉलेज के शिक्षक डॉ आरके चौधरी को मिला झारखंड रत्न सम्मान

एलबीएसएम कॉलेज के शिक्षक डॉ आरके चौधरी को मिला झारखंड रत्न सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | एलबीएसएम कॉलेज में मैथिली भाषा के शिक्षक व एनसीसी पदाधिकारी कैप्टन डॉ. आरके चौधरी को झारखंड र| सम्मान से शनिवार को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन रांची के एक्सिस हॉल में किया गया था। लोक सेवा समिति के 27वें वर्षगांठ समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री बलबीर दत्त ने उन्हें पुरस्कार दिया। मालूम हो कि डॉ. आरके चौधरी एलबीएसएम कॉलेज में मैथिली विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। वे वर्ष 2000 से एनसीसी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके निर्देशन में अब तक 816 छात्रों को एनसीसी के आधार पर सरकारी नौकरी मिल चुकी है। डॉ. चौधरी को पुरस्कार मिलने पर विश्वविद्यालय से जुड़े कई अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...