पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • शिक्षकों को ग्रेड 2, 4 और 7 में प्रोन्नति देने की होगी जांच

शिक्षकों को ग्रेड 2, 4 और 7 में प्रोन्नति देने की होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने बीईईओ को जारी किए निर्देश
जांच के बाद विसंगतियां दूर कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रांची में बैठक में भाग लेंगे

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम के प्रारंभिक विद्यालयों के जिन शिक्षकों को ग्रेड 2, 4 व 7 में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रोन्नति दी गई है, उसकी जांच होगी। इसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक शैलेंद्र कुमार चौरसिया ने सभी जिलों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ) को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पिछले वर्ष शिक्षकों को अलग-अलग ग्रेड में दी गई प्रोन्नति में कई विसंगति सामने आई है। इसकी शिकायत शिक्षकों ने की है। अत: जिलों द्वारा तैयार की गई वरीयता सूची व उसके आधार पर दी गई प्रोन्नति की विसंगतियों की निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर जांच कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि जांच होने के बाद बीईईओ को संबंधित विसंगतियों को दूर कर रांची स्थित विभागीय सभागार में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने को कहा है। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक को भी उपस्थित रहने को कहा गया है। मालूम हो कि पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रेड 2 में 1200 शिक्षकों को, ग्रेड 4 में करीब 500 व ग्रेड 7 में 12 शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई थी।

खबरें और भी हैं...