मॉडल स्कूल कीताडीह के वार्षिक समारोह में रंधीर और रीमा बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
जमशेदपुर | रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शनिवार को मॉडल इंग्लिश हाई स्कूल कीताडीह का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। ट्रैफिक कॉलोनी स्थित टाटानगर रेलवे संस्थान में आयोजित इस समारोह में रंधीर कुमार राय और रीमा कुमारी को क्रमश: बालक औरव बालिका वर्ग में स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। अंकुर कुमार और गौरी कुमारी को प्रिसिंपल अवॉर्ड, सुभी सिंह और शुभम कुमार को गुड कंडक्ट अवॉर्ड, ऋषि कुमार को बेस्ट ऑल राउंडर, सौरभ टुडू और सृष्टि सिंह को श्रेष्ठ अनुशासित विद्यार्थी और रोहित कुमार और मंजय कुमार को मददगार छात्र के रूप में सम्मानित किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि सह जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह ने पुरस्कृत किया। मौके पर मॉडल स्कूल की प्राचार्या डी लक्ष्मी, वरिष्ठ शिक्षिका शांति किरण समेत स्कूल के सभी शिक्षक व अभिभावकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।