देश के विभिन्न प्रांतों के व्यंजन की दिखी झलक
जमशेदपुर | बिष्टुपुर में महाराष्ट्र भगिनी मंडल की ओर से शनिवार को चैत्र हल्दी-कुमकुम समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका विषय चावल से बने पकवान था। इसमें शहर की आठ संस्थाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहिणी साठे, सुनीता डब्बू मृदुला राजे, अनुप्रिया देव ने योगदान दिया।