गुरुद्वारों में गूंजी गुरवाणी, संगत ने भरी गुरु दरबार में हाजिरी
खालसा पंथ के 319वें प्रगट दिहाड़े (स्थापना दिवस) पर शनिवार को शहर के गुरुद्वारों में गुरवाणी गूंजती रहीं। कहीं कथा विचार तो कहीं कीर्तनयों ने अल्लाही वाणी से संगत को निहाल किया। गुरुवार से समूह संगत द्वारा गुरुद्वारों में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद अरदास की गई।
इसके बाद कीर्तन दरबार सजा। कथा के जरिए ग्रंथी व प्रचारकों ने अमृतपान कर गुरु के सिंह सजने पर जोर दिया। संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया।
सुखपाल को नौजवान सभा के प्रधान की सेवा : मनीफिट गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा की आेर से भोग के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। प्रधान चरण सिंह ने गुरुद्वारा से सटे मकान की खरीदारी के लिए संगत से सहयोग की अपील की गई। मनीफिट के सुखपाल सिंह को सिख नौजवान सभा के प्रधान पद की सेवा सौंपी गई। कीताडीह में प्रधान समेत 38 सिंह सजे : खालसा पंख के प्रगट दिहाड़े पर धर्म प्रचार कमेटी जमशेदपुर अकाली दल ने कीताडीह गुरुद्वारा में श्री गुरु गोबिंद सिंह की बख्शीश खंडे की पाहुल तैयार की। मनीफिट के प्रधान चरण सिंह समेत 38 लोग सिंह सजे।