भुइयांडीह बस स्टैंड में जेएनएसी का स्थायी कैंप कार्यालय खुलेगा
भुइयांडीह बस स्टैंड में अब जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) का स्थायी कैंप कार्यालय जल्द खुलेगा। वहां राजस्व संग्रह की टीम, पुलिस बल, उड़नदस्ता बल समेत कई कर्मचारी भी प्रतिनियुक्त होंगे। यह जानकारी जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी (एसओ) संजय कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में स्थायी कैंप कार्यालय के प्रभार में सिटी मैनेजर रंजन पांडेय होंगे। समय-समय पर विशेष पदाधिकारी भी यहां औचक निरीक्षण को आएंगे। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार शनिवार को बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। उनके यहां अक्षेस द्वारा 53 टिकट काउंटर बनाकर कोच संचालकों को आवंटित किया जाएगा। एक सप्ताह बाद टिकट काउंटर आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बस स्टैंड का निरीक्षण करते विशेष पदाधिकारी संजय कुमार व अन्य।