स्क्रूटनी के बाद 54 उम्मीदवारों की सूची जारी, अजीत निर्विरोध
1. निर्वाचन क्षेत्र एक : एटीपी (कमेटी मेंबरों की संख्या 5)
जयपाल, मनजीत सिंह, चिरंजीव साहू, सुमित कुमार, प्रत्यूष कुमार विश्वास, हरेश सुनानी, सागर कुमार, राजन प्रकाश, गणेश दास, सुशील कुमार श्रीवास्तव, जयंत कुमार मन्ना, राम मूर्ति राजू, अविनाश अनुपम, मनोज कुमार, चन्द्रभूषण पांडेय, चन्द्रशेखर सिंह, प्रियरंजन कुमार।
2. निर्वाचन क्षेत्र दो : मेटेरियल्स (कमेटी मेंबरों की संख्या 2)
रमेश कुमार, रंजन कुमार पांडेय, सुमित पाल, सरबदेव चौबे, रतन कुमार प्रामाणिक और धीरज कुमार सिंह।।
3. निर्वाचन क्षेत्र : कनेक्टिंग रड (कमेटी मेंबरों की संख्या 2)
मनोज कुमार सिंह, कामेश्वर कुमार पांडेय, प्रकाश महतो और वी कृष्णा राव।
4. निर्वाचन क्षेत्र : ब्लॉक लाइन (कमेटी मेंबरों की संख्या 3)
सुधीर कुमार श्रीवास्तव, शंभू शरण, सब्यसाची सिन्हा, संतोष कुमार मिश्रा, राजू प्रसाद, अरुण कुमार सिंह और दिप्तेन्दू चक्रवर्ती।
5. निर्वाचन क्षेत्र : क्रेन लाइन (कमेटी मेंबरों की संख्या 2)
प्रमोद कुमार राय, नीतेश कुमार शर्मा, रमाकांत करूआ और तपन कुमार महंती।
6. निर्वाचन क्षेत्र : सिलेंडर हेडलाइन (कमेटी मेंबरों की संख्या एक)
अविनाश कुमार झा, प्रकाश कुमार शर्मा, अंजय कुमार, अभिमन्यु प्रसाद, शिवाशीष गौतम और शशि शेखर।
7. निर्वाचन क्षेत्र : टूलिंग (कमेटी मेंबरों की संख्या एक)
सम्राट चक्रवर्ती और श्रीनिवास।
8. निर्वाचन क्षेत्र : क्वालिटी (कमेटी मेंबरों की संख्या 2)
पवन कुमार पांडेय, प्रभाकर सिंह, संतोष कुमार पांडेय, सुरेन्द्र कुमार, एहसान अहमद सिराजी, उज्ज्वल दास और सुजीत कुमार शर्मा।
9. निर्वाचन क्षेत्र : आफ्टर मार्केट (कमेटी मेंबर की संख्या एक)
अजीत कुमार सिंह (निर्विरोध चुने गए)।
कल नाम वापसी की तिथि के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची होगी जारी
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के 18 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव के लिए शनिवार को स्क्रूटनी के बाद 54 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। यूनियन के निर्वाचन पदाधिकारी महेन्द्र विश्वकर्मा ने स्क्रूटनी के बाद इन उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी। सभी 54 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र आफ्टर मार्केट में पहले ही अजीत कुमार सिंह निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
अब 18 कमेटी मेंबरों के पद के लिए वोट डाले जाएंगे। 18 कमेटी मेंबरों के पद के लिए 53 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार एटीपी निर्वाचन क्षेत्र में हैं, जिसमें पांच कमेटी मेंबरों का चुनाव होना है। पहले एटीपी में केवल चार कमेटी मेंबरों के पद थे, लेकिन इस साल पहली बार ऑफिस एरिया को एटीपी विभाग में मर्ज कर दिया गया है। इस वजह से इस क्षेत्र में कमेटी मेंबरों की संख्या पांच हो गई है। मेटेरियल्स विभाग में दो कमेटी मेंबर के पद के लिए 6 उम्मीदवार, कनेक्टिंग रड विभाग में दो पद के लिए 4 उम्मीदवार, ब्लॉक लाइन में तीन कमेटी मेंबर पद के लिए सात उम्मीदवार, क्रेनलाइन में दो कमेटी मेंबर के लिए चार उम्मीदवार, हेडलाइन में एक पद के लिए छह उम्मीदवार, टूलिंग में एक पद के लिए दो उम्मीदवार और क्वालिटी में दो पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं।
कल नाम वापसी की तिथि
स्क्रूटनी के बाद 16 अप्रैल को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन अपराह्न 3 बजे के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची लगा दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि कई उम्मीदवार अपनी हार के डर से नाम वापस भी ले सकते हैं।
सबसे कड़ा मुकाबला सिलेंडर हेडलाइन में, एक पद के लिए 6 उम्मीदवार खड़े हैं
जो चुनाव में हार रहे हैं, वे चुनाव रोकने में लगे : अरुण
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के निवर्तमान महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि जो लोग कंपनी के अंदर चुनाव हार रहे हैं, वे कंपनी परिसर से बाहर चुनाव रुकवाने की फिराक में लगे हैं। उन्हें अहसास हो गया है कि वे इस चुनाव में जीतने वाले नहीं हैं। अरुण सिंह ने कहा कि उन्हें अपने तीन साल के काम पर भरोसा है। उन्होंने कर्मचारियों के लिए कई काम किए हैं। सब जानते हैं कि चुनाव कमेटी मेंबरों का होता है, ऑफिस बेयरर्स बाद में चुने जाते हैं। लेकिन इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।