पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवान के रथ निर्माण के लिए पूजा 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| इस वर्ष अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को है। इसी दिन प्रभु जगन्नाथ के रथ निर्माण के लिए लकड़ी की पूजा की जाएगी। इस्कॉन की जमशेदपुर शाखा की ओर से आदित्यपुर में पूजा अनुष्ठान होगा। सुबह 10 बजे शुभ मुहूर्त में स्वामी प्रफुल्ल दास और स्वामी अभिराम निमाई दास पूजा संपन्न कराएंगे। अभिराम निमाई स्वामी ने बताया कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ प्रभु का 28 जून को देव स्नान पूर्णिमा, 13 जुलाई को नवयौवन दर्शन, 14 जुलाई को पवित्र रथयात्रा, 22 जुलाई को भगवान की (बहुड़ा) रथयात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...