सोनारी गुरुद्वारा : सालभर में 37,29,928 रु. आमदनी
जमशेदपुर| सोनारी गुरुद्वारा साहिब में 319वें खालसा पंथ साजना दिवस पर संगत के सामने सालभर में हुए आय-व्यय को सार्वजनिक किया गया। सोनारी गुरुघर को 37 लाख 29928 रुपए संगत से प्राप्त हुए हैं। साथ ही गुरुद्वारा कमेटी की ओर से दोनों ग्रंथी साहेब सहित सभी नौ स्टाफ को एक-एक महीने का वेतन बतौर बोनस प्रदान किया गया। प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोनारी गुरुद्वारा शहर का हाईटेक गुरुद्वारा है, यहां संगत की हर सुविधा का ख्याल रखा जाता है और गुरु घर में होने वाले कार्यों में पारदर्शिता रखी जाती है।