पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्राह्मणों के बच्चों को भी मिले मदद : शुक्ला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बुधवार को ब्राह्मण संघ ने परशुराम जयंती पर एकता की मिसाल पेश की। कई स्थानों पर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संस्कृतियों की रक्षा और संवर्द्धन का संकल्प लिया गया। कई संगठनों ने जयंती पर परशुरामजी को नमन किया।

झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ ने विश्वकर्मा भवन में भगवान परशुराम को याद किया। यूपी संघ के महासचिव डॉ. डीपी शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मणों के बच्चों को मदद मिलनी चाहिए। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को हर स्तर पर बुलंदी पर ले जाना है। शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में सर्वोच्च बनाना है। संचालन अशोक पांडेय ने किया। सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण, भगवान परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश, पुजारियों द्वारा निर्गत शादी ब्याह के सर्टिफिकेट को कोर्ट में मान्यता, पुजारियों को सरकारी वेतन, पेंशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भवन की मांग की गई। मौके पर महासचिव अशोक पांडे, विनीता मिश्रा,उमलेश पांडे, बाला शंकर तिवारी, ललित पांडे, सीपी शुक्ला, संजय दुबे आदि उपस्थित थे।

श्री राजस्थान नवयुवक संघ ने राहगीरों की मदद के लिए प्याऊ लगाया

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. डीपी शुक्ला व अन्य।

राजस्थान भवन में आरती करते श्रद्धालु।

महासंघ ने किया विष्णु सहस्त्र नाम पाठ

धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने मानगो बस स्टैंड के पास हनुमान मंदिर में परशुराम जयंती पर पूजा की। आचार्यों ने विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया। इसके बाद भगवान परशुराम का षोडषोपचार पूजन किया गया। अध्यक्ष पंडित विपिन झा ने संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के अंशावतार परशुराम दशावतार में से एक हैं।

श्री राजस्थान नवयुवक संघ ने मानगो डिमना रोड स्थित श्री राजस्थान भवन में सादगी से भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इस दौरान सुबह में पंडित सत्यनाराण शर्मा ने भगवान परशुराम की पूजा की। वहीं, गर्मी में राहगीरों की मदद के लिए प्याऊ का उदघाटन भी किया गया। पूजा में मुख्य यजमान के रूप में लाला जोशी शामिल हुए। वहीं, दोपहर में समाज के लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में अध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा, सचिव विजय खेमका, शिव किरण अग्रवाल, यशवंत खेमका, मोहनलाल सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...