युवा समाज में नई मिसाल पेश करें : अरुणा
जमशेदपुर| बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ किया गया। अतिथि अरुणा मिश्रा ने कहा कि युवा सामाजिक कार्यों में रुचि लें और नई मिसाल पेश करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामनाथ दुबे, मुन्ना मिश्रा, कमलेश दुबे, कलेश्वर पांडेय, अजय ओझा, अप्पू तिवारी, अभिषेक ओझा, विजय तिवारी, अरुण शुक्ला आदि मौजूद थे।