राजस्थानी लोकगीत पर थिरकीं युवतियां
जमशेदपुर| श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ की ओर से बुधवार को जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद दोपहर में सामूहिक पूजा हुई। वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटनकर्ता हरिनारायण पारिक थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसमें राजस्थानी ब्राह्मण संघ के युवाओं ने मन मोहा। समारोह में इन्हें मिला सम्मान : एमबीबीएस सौरभ शर्मा, सीए नारायण शर्मा, एलएलबी अंकिता शर्मा।