अतिउत्तम शक्ति परिवार ने किया रुद्राभिषेक
जमशेदपुर| अतिउत्तम शक्ति परिवार की ओर से बुधवार को अक्षय तृतीया पर हरहरगुट्टू बैंक काॅलोनी स्थित (टीआरएफ काॅलोनी के पास) जय माता दी आवास पर रुद्राभिषेक किया गया। सुबह सात बजे से पूजा शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। वहीं, शाम में स्थानीय भजन मंडली संजय एंड पार्टी ने भोले शंकर समेत माता के भजन प्रस्तुत किए। अनुष्ठान में उत्तम कुमार, कौशल्या देवी, राधा मुन्नी दादी, दिव्यांशी, कुल्लू आदि ने योगदान दिया।