अपने जीवन के उद्देश्य को जानें : पं. पवन
जमशेदपुर| पूर्वांचल पूजा कमेटी की ओर से टेल्को डी रोड मैदान में चल रही श्रीमदभागवत कथा का बुधवार को चौथा दिन था। इस दौरान कथावाचक मथुरा वृंदावन से आए पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने गजराज व अजामिल प्रसंग और श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन का एक उद्देश्य होता है। श्रीकृष्ण का जन्म पापियों के नाश के लिए हुआ। कथा श्रवण करने वालों में भाजपा के जिला मंत्री राकेश सिंह, अशोक उपाध्याय, किशोर कुमार, मुकेश आदि शामिल थे।