बारीडीह : मां दुर्गा के कैलेंडर का विमोचन
जमशेदपुर| लक्ष्मी नारायण हनुमान मंदिर बारीडीह में युवक संघ ने बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संघ की ओर से स्वर्ण जयंती मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए दुर्गा माता के कैलेंडर का विमोचन किया गया। जयंती समारोह की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। मौके पर अध्यक्ष संजय सिंह, आईडी शर्मा, संरक्षक गुरु गोविंद सिंह आजाद, सतीश कुमार, महेश राय, ओमप्रकाश शर्मा, कमल आदि उपस्थित थे।