पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामुदायिक शौचालय में ताला, खुले मैं शौच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार जमशेदपुर

कृषि बाजार समिति परसुडीह द्वारा संचालित जुगसलाई हाट बाजार (नया बाजार) में चार महीने पहले सामुदायिक शौचालय हैंडओवर किया गया था। लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ है। जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के कारण हाट बाजार में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। जुगसलाई हाट बाजार से हरेक महीने 1.32 लाख रुपए राजस्व का लाभ होता है। इसके बावजूद दुकानदारों और उपभोक्ताओं की सुविधा की अनदेखी हो रही है। सामुदायिक शौचालय चलाने की जिम्मदारी इनर्जी इंटरनेशनल एजेंसी को सौंपी गई है, लेकिन अब तक शौचालय में ताला लटका हुआ है। हाट बाजार में कृषि बाजार समिति की ओर से 95 दुकानें बनाई गई है। दुकानदारों की मानें तो सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है, लेकिन यहां घोर अव्यवस्था है। टाॅयलेट व यूरिनल के अभाव में लोगों को खुले में शौच करना पड़ता है। इस संबंध में समिति के सचिव संजय कच्छप ने कहा- शौचालय का संचालन करने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

खबरें और भी हैं...