आरबीआई ने एटीएम के लिए दो हजार व पांच सौ रुपए के नोट पर लगाई रोक, एसबीआई नेे 110 एटीएम से बड़े नोटों के चेस्ट हटाए
डीबी स्टार जमशेदपुर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम के लिए दो हजार और पांच सौ रुपए के नोट जारी करने बंद कर दिए हैं। इसका सीधा असर यहां के विभिन्न बैंकों की एटीएम पर साफ दिख रहा है। शहर की एटीएम अब सफेद हाथी बनती जा रही है। एटीएम से सिर्फ छोटे नोट ही निकल रहे हैं।
शहर में विभिन्न बैंकाें की 300 एटीएम हैं, जिसमें सबसे ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 132 एटीएम हैं। 22 को छोड़ 110 एटीएम में दो हजार के नोट का कॉन्फिग्रेशन ही निकाल दिया गया है।
फिलहाल पांच सौ रुपए के नोट का कॉन्फिग्रेशन एटीएम में है। लेकिन, पांच सौ रुपए का नोट उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में सौ और दो सौ के नोट एटीएम में डाले जा रहे हैं। छोटे नोट डालने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही ट्रांजेक्शन चार्ज का भी बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। एटीएम में रुपए डालने वाली एजेंसी को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई एटीएम काउंटर के बाहर नो कैश का नोटिस भी लगा दिया गया है। बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दो हजार रुपए के नोट मार्केट में ब्लॉक हैं। साथ ही, आरबीआई से बड़े नोटों की आपूर्ति भी बंद है। आरबीआइ ने एटीएम के लिए दो हजार रुपए के नोट जारी करने बंद कर दिए हैं। दो हजार रुपये के नोट रोटेशन में नहीं आने से बैंकों को एटीएम में भी दो सौ और 100 रुपये के नोट डालने पड़ रहे हैं।
कई एटीएम में नो कैश का लगा नोटिस, उपभोक्ताओं पर चार्ज का बढ़ा बोझ
चार ट्रांजेक्शन के बाद प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर लगेंगे 59 रुपए चार्ज
फैक्ट फाइल
300 : एटीएम काउंटर शहर में
132 : SBI बैंक की एटीएम
168 : दूसरे विभिन्न बैंकों की एटीएम
10, 20, 50, 100, 200 : नोट उपलब्ध हैं सभी एटीएम में
2000, 500 का नोट उपलब्ध है
डीबी स्टार जमशेदपुर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम के लिए दो हजार और पांच सौ रुपए के नोट जारी करने बंद कर दिए हैं। इसका सीधा असर यहां के विभिन्न बैंकों की एटीएम पर साफ दिख रहा है। शहर की एटीएम अब सफेद हाथी बनती जा रही है। एटीएम से सिर्फ छोटे नोट ही निकल रहे हैं।
शहर में विभिन्न बैंकाें की 300 एटीएम हैं, जिसमें सबसे ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 132 एटीएम हैं। 22 को छोड़ 110 एटीएम में दो हजार के नोट का कॉन्फिग्रेशन ही निकाल दिया गया है।
फिलहाल पांच सौ रुपए के नोट का कॉन्फिग्रेशन एटीएम में है। लेकिन, पांच सौ रुपए का नोट उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में सौ और दो सौ के नोट एटीएम में डाले जा रहे हैं। छोटे नोट डालने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही ट्रांजेक्शन चार्ज का भी बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। एटीएम में रुपए डालने वाली एजेंसी को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई एटीएम काउंटर के बाहर नो कैश का नोटिस भी लगा दिया गया है। बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दो हजार रुपए के नोट मार्केट में ब्लॉक हैं। साथ ही, आरबीआई से बड़े नोटों की आपूर्ति भी बंद है। आरबीआइ ने एटीएम के लिए दो हजार रुपए के नोट जारी करने बंद कर दिए हैं। दो हजार रुपये के नोट रोटेशन में नहीं आने से बैंकों को एटीएम में भी दो सौ और 100 रुपये के नोट डालने पड़ रहे हैं।
एटीएम के शटर अक्सर बंद रहते हैं।
एक महीने में एटीएम से चार बार बिना चार्ज रुपए ट्रांजेक्शन करने का प्रावधान है। इसके बाद प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर उपभोक्ताओं को 59 रुपए चार्ज देना होगा। शहर की एटीएम में बड़े नोट नहींं होने कारण एक बार में अधिकतम आठ हजार रुपए निकल रहे हैं। ऐसे में ज्यादा रुपए की जरूरत पड़ने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ट्रांजेक्शन करना पड़ रहा है। एटीएम में एक बार कार्ड हिट करने पर मात्र 40 नोट निकलता है। अगर एटीएम की चेस्ट में दो सौ का नोट है तो आठ हजार और सौ रुपए का नोट है तो मात्र चार हजार रुपए निकलेगा। बैंक अधिकारियों ने कहा- एटीएम में बड़े नोट नहीं होने के कारण परेशानी है। बैंक ने करेंसी की कमी से इनकार किया।