पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गलत दिशा में बना दिया लिफ्ट का गेट, करना होगा इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटानगर स्टेश में बेकार पड़ी लिफ्ट।

डीबी स्टार जमशेदपुर

टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक और 2-3 पर लिफ्ट तीन माह पहले तैयार हो चुका है, लेकिन इसे चालू नहीं किया जा सकता। कारण है इसके गेट को गलत ढंग से लगाना। दोनों प्लेटफॉर्म पर जिस जगह पर लिफ्ट का दरवाजा खुल रहा है, उसके ऊपर से एस्केलेटर का स्ट्रक्चर गुजरा है। इससे लिफ्ट तक जाने के लिए काफी कम जगह बच रही है, जिससे व्हील चेयर भी नहीं जा सकता है। पिछले दिनों टाटानगर के निरीक्षण में आए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के सीसीएम अजय शंकर झा ने भी स्वीकार किया था- लिफ्ट को गलत ढंग से लगाया गया है। इसके समाधान के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से लिफ्ट के दरवाजे का मुंह दूसरी ओर खोलने की बात कही थी। मालूम हो कि इस लिफ्ट के गलत ढंग से निर्माण की खबर दैनिक भास्कर ने पूर्व में भी प्रकाशित की थी। उस दौरान इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने कहा था- इसका समाधान निकल जाएगा। कोई समस्या नहीं होगी।

एफओबी पर बनाना होगा प्लेटफॉर्म
लिफ्ट डोर बदलने के लिए रेलवे को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। नीचे तो डोर का साइड आसानी से बदल दिया जाएगा, लेकिन लिफ्ट ऊपर जहां खुलेगा, वह खुली जगह होगी। ऐसे में एफओबी से लिफ्ट के डोर को जोड़ने के लिए छोटा प्लेटफॉर्म बनाना पड़ेगा। यह प्लेटफॉर्म कैसे बनेगा, इसको लेकर रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग माथापच्ची कर रहा है।

खबरें और भी हैं...