पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टॉयलेट के लिए गड्‌ढा खोदा, फिर रुपए मांगे, मना करने पर रोक दिया काम

टॉयलेट के लिए गड्‌ढा खोदा, फिर रुपए मांगे, मना करने पर रोक दिया काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदेश पर गड्ढ़ा खोद कर छोड़ा : उपायुक्त के आदेश के बाद पीड़ित बच्ची के घर में शौचालय बनाने के लिए गड्ढ़ा खोदा गया था। लेकिन, बीच में ही काम बंद हो गया। खबर की छानबीन के क्रम में पता चला कि क्षेत्र की मुखिया मेनका मुंडा के पति लक्ष्मण मुंडा टॉयलेट के लिए पैसे मांग रहे थे। पैसे नहीं देने पर काम छोड़ दिया गया। बस्तीवासी आज भी खुले में शौच करने को विवश हैं।

 शौचालय नहीं बना है। स्थानीय लोग खुले में शौच करते हैं। अगर किसी तरह की अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए मुखिया और प्रशासनिक पदाधिकारी दोषी होंगे।  कांता देवी, पूर्व मुखिया

 पीड़ित बच्ची के घर में हर हाल में टॉयलेट बनना चाहिए था, ताकि आगे अप्रिय घटना न हो। मैं साहबों से पूछूंगी कि आखिर अब तक क्यों नहीं शौचालय बना।  सुनीता साह, जिला पार्षद सदस्य

 मुझे इसकी जानकारी नहीं है। किसी ने शौचालय बनाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत भी नहीं की है। जांच कराने के बाद मामला सही पाया गया तो दोषी पर कार्रवाई होगी।  पारुल सिंह, बीडीओ, जमशेदपुर प्रखंड

 घर के पास शौचालय बनना है। पीड़िता और उसके परिजन मेरे घर में ही रहते हंै। मुखिया ने हमलोगों से गड्ढ़ा खुदवाया था। इसके बाद आधा पैसा मांगा गया।  प्रिया पात्रो, ग्रामीण

खबरें और भी हैं...