जमशेदपुर| जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के तत्वावधान में सोनारी सामुदायिक केंद्र में शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। इसमें सितार वादक देवव्रत मोइत्रा ने प्रस्तुति दी। अर्चना चौधरी ने आवाज का जादू बिखेरा। तबले पर स्वरूप व हारमोनियम पर वीरेंद्र की युगलबंदी थी।