पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रंथियों का बीमा कराएंगे : सोमू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैशाखी एवं 319वें खालसा पंथ सृजना दिवस के मौके पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने श्री गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल साकची में श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश किया और दीवान सजाया। श्री अखंड पाठ के भोग उपरांत कीर्तन दरबार एवं शब्द विचार हुआ। अरदास के बाद लंगर बंटा। मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह ने नौजवान सभा की प्रशंसा करते हुए कहा गुरु घर की सेवा करने वालों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। इस सिख पंथ के एवं श्री अकाल तख्त के पहले ग्रंथी बाबा बुड्ढाजी के योगदान को याद किया।

सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि भोर 2.30 बजे से लेकर रात सुखासन तक श्री गुरुग्रंथ साहिब एवं संगत की सेवा ग्रंथी एवं सेवादार करते रहते हैं। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान से इन्हें सम्मानजनक वेतन देने का भी आग्रह किया। सोमू ने कहा कि अगले चरण में भी सभी ग्रंथी एवं सेवादारों का सामूहिक बीमा कराएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि पंथ में मां की भूमिका सार्थक करने के लिए स्त्री सत्संग सभा का कीर्तन मुकाबला भी होगा। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सीते ने किया। इस दौरान कोल्हान प्रमंडल के सभी 34 गुरुद्वारा के ग्रंथियों एवं सेवादारों का जमशेदपुर के पंथक इतिहास में पहली बार सामूहिक रूप से सम्मान हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चंचल सिंह भाटिया, दमनप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, अमरदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सन्नी सिंह, जसवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, गुरबचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह आदि ने योगदान दिया। नौजवान सभा की हौसला अफजाई करने के लिए 20 से ज्यादा गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान उपस्थित थे। श्री गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में आयोजित गुरु घर वजीर सम्मान समारोह में साकची गुरुद्वारा के हजूरी रागी दिलीप सिंह दीप दिल्ली वाले के जत्थे ने इन्हीं की कृपा के सजे हम हैं शबद गायन किया। संत कुटिया मानगो गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह के जत्थे ने रहमत तेरी सुख पाया... शबद गायन किया।

सुखपाल को मिली नौजवान सभा के प्रधान की सेवा

खालसा साजना दिवस पर शनिवार को मनीफीट गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा भोग उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। यहां प्रधान चरण सिंह ने अपने कार्यकाल की जानकारी देते हुए गुरुद्वारा से सटे मकान की खरीदारी के लिए संगत से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर मनीफीट सोखी काॅलोनी निवासी सुखपाल सिंह को सिख नौजवान सभा के प्रधान पद की सेवा सौंपी गई। उन्होंने सबों को साथ लेकर अपनी सेवा निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित इंजरजीत सिंह व अन्य।

खबरें और भी हैं...