कलशयात्रा में शामिल हुईं 500 महिलाएं
जमशेदपुर| पूर्वांचल पूजा कमेटी के तत्वावधान में रविवार से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 500 महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा टेल्को स्थित डी रोड से निकलकर तार कंपनी सीटू तालाब तक गई। वहां से जल लेकर पुनः भक्त आयोजन स्थल पर पहुंचे। जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। शाम में कथा की शुरुआत हुई। इसमें कथावाचक पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हाेंने कहा कि जब भी मौका मिले मनुष्य को कथा श्रवण का लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि यही वह माध्यम है जिससे जीव का कल्याण संभव है।