दानवीर भामा शाह की जयंती 23 अप्रैल को
जमशेदपुर| वैश्य एकता मंच की बैठक रविवार को साकची गांधी घाट पर हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने की। इस दौरान दानवीर भामा शाह की जयंती 23 अप्रैल की सुबह 11 बजे साकची शहीद चौक पर मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, समाज को संगठित करने के लिए वैश्य आपके द्वारा अभियान चलाने की बात कही गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि जिले में क्षेत्रवार कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में मंजू साह, उत्तम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद, सूरज प्रसाद, पंकज जायसवाल, संजय साह, कमलेश साव, कृष्णा साहू, अजय साहू, अशोक साहू, अनिल भगत, प्रमोद गुप्ता, रंजीत गुप्ता, विपिन विहारी, सुनील प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, कुमार गौरव, कैलाश प्रसाद, पिंटू साव, चंद्रिका प्रसाद, दीपक जायसवाल, संतोष जायसवाल, किशोर वर्मा, कृष्णा साहू, संतोष गुप्ता, अजय साहू, संजय साहू आदि शामिल थे।