पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जमशेदपुर| कीताडीह सिख नौजवान सभा की आमसभा रविवार को हुई।

जमशेदपुर| कीताडीह सिख नौजवान सभा की आमसभा रविवार को हुई।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| कीताडीह सिख नौजवान सभा की आमसभा रविवार को हुई। इसमें सबसे पहले ग्रंथी साहिब ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शांतिपूर्ण बैठक व चुनाव के लिए अरदास की। इसके बाद आम सभा में चुनाव संबंधी विचार हुआ। सबसे पहले सभा के मौजूदा प्रधान त्रिलोचन सिंह ने कमेटी भंग की। फिर आगे की कार्रवाई के लिए हरदेव सिंह को जिम्मेवारी सौंपी। सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से त्रिलोचन सिंह को 2018-21 के लिए प्रधान चुना गया। इसके बाद त्रिलोचन सिंह ने कमेटी का विस्तार किया। कमेटी में सीनियर मीत प्रधान हरदेव सिंह, मीत प्रधान ओंकार सिंह, महासचिव जगत सिंह, संयुक्त सचिव विजेंदर सिंह, जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष हरकमल सिंह, सह कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, अॉडिटर जगतार सिंह व चरणजीत सिंह, सलाहकार में गुरमीत सिंह आदि शामिल किया।

खबरें और भी हैं...