जमशेदपुर| सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है।
जमशेदपुर| सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विधान है। इस बार यह अमावस्या 16 अप्रैल को है। ऐसा संयोग बहुत कम ही होता है जब अमावस्या सोमवार के दिन हो। ज्योतिषाचार्य पंडित आरके शास्त्री ने बताया कि सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है और सोमवती अमावस्या तो पूर्णरूपेण शिवजी को समर्पित होती है। सोमवती अमावस्या के दिन आप अपने ईष्टदेव और पितरों का आशीर्वाद लें। ऐसा करने से हमेशा आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। शास्त्रों में बताया गया है कि अमावस्या की रात को भूलकर भी किसी सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि अमावस्या वाली रात नकारात्मक शक्तियां सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं। अमावस्या वाले दिन देर से सोकर नहीं उठना चाहिए। इस दिन किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्त्र गोदान का फल प्राप्त होता है।