पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्र के विकास में कायस्थों की अहम भूमिका : सहाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय के सम्मान में रविवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में अभिनंदन समारोह का आयाेजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने कहा कि कायस्थ राष्ट्र के उत्थान की धुरी हैं, बिना कायस्थों की सहभागिता के परिवर्तन लाना असंभव है। आजादी के बाद कायस्थों की सभी क्षेत्रों में भागीदारी के कारण राष्ट्र का नवोदय हो रहा था। सभी राजनीतिक दलों को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कायस्थ स्वयं को पहचानें और पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोकर नव सृजन में जुट जाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं एवं महिलाओं को आगे आने का आवाहन किया।

खबरें और भी हैं...