द मिलानी : शिविर में 157 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर| सामाजिक संस्था संघर्ष और द मिलानी की ओर से पोइला बैशाख पर समाजसेवी बसंती देवी की पुण्यतिथि पर बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में शिविर लगाया गया। इसमें 157 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में रामचंद्र सहिस, दिनेश कुमार, शेखर डे, दीपांकर दत्ता, अमिताभ चटर्जी, कृष्णनेंदु चटर्जी, संजय चौधरी, भास्कर चटर्जी, संजय चौधरी, किशोर साहू व रंजीत आदि मौजूद थे।