जुगसलाई में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
जमशेदपुर | उन्नाव, कठुआ और सासाराम में दुष्कर्म के मामले और सरकार की ढुलमुल रवैये के खिलाफ जुगसलाई ललित आश्रम से कांग्रेसियों ने ज्योति कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इसमें विजय सिन्हा, सुदर्शन तिवारी, महेश खिरवाल, संटू पांडे, लालचंद, एस. सिंह, चंदन जायसवाल आदि शामिल हुए।