पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करेगा एनएसयूआई : पारितोष सिंह

कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करेगा एनएसयूआई : पारितोष सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का सदस्यता ग्रहण समारोह रविवार को तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परितोष सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कोल्हान में शिक्षा का स्तर गिरा है। एनएसयूआई को विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ना होगा। मौके पर छात्र नेता परविंदर सिंह, नेता कमल अग्रवाल, आशीष कुमार वर्मा, गोपाल यादव, प्रभजोत सिंह आदि मौजूद थे। समारोह में अमन सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

खबरें और भी हैं...