को-ऑपरेटिव में इग्नू की कक्षाएं शुरू छात्रों ने पूछा- किताबें कब मिलेंगी सर
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित स्टडी सेंटर में रविवार से नए सत्र का शुभारंभ हो गया। इस दौरान परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ वीके मंडल ने कहा कि अनुशासन छात्रों के लिए सबसे जरूरी है। इसके बिना बेहतर शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाएंगे। इस दौरान पठन-पाठन के तरीकों के बारे में बताया गया।
इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने पूछा कि कक्षाएं तो प्रारंभ हो रही हैं, लेकिन किताबें कब मिलेंगी। इसका जवाब शिक्षकों के पास नहीं था। हालांकि उन्हें बताया कि जल्द ही किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके लिए केंद्र ने क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया है। को-ऑपरेटिव कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र ने काउंसिलिंग शिड्यूल जारी किया। यह काउंसिलिंग 29 अप्रैल से 20 मई तक होगी। कार्यक्रम में डॉ. बीएन पैनाली, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. विजय कुमार पीयूष, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. केएम महतो आदि मौजूद थे। दूसरी ओर रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में संचालित इग्नू के सिदगोड़ा केंद्र में नए सत्र की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसायटी के सचिव स्वामी अमृता रूपानंद उपस्थित थे। मौके पर विवेकानंद ट्रस्ट के सचिव कमल कांति दास, हरि प्रसाद शुक्ला, एस मोदक, संजय कुमार शर्मा, शांता सिंह, सुष्मिता सिंह आदि मौजूद थे।
को-ऑपरेटिव कॉलेज ने जारी किया काउंसलिंग शिड्यूल और काउंसलर के नाम
कोर्स कोड काउंसलर का नाम
बीईजीई-101 अदिति चटर्जी
बीईजीई-104 नंदिता सिन्हा
एफएचडी-2 डॉ. बीएम पैनाली
इएचडी-3 डॉ. जेपी सिंह
इएचआई-3 एस चंद्रा
इपीएस-3 डॉ. आरएसपी सिंह
इएसओ-13 डॉ.एम स्वेन
इसीओ-5 डॉ. एसके सिंह
एमजी-1 डॉ. एसके सिन्हा
एमइसी-1 पीआर पटनायक
एमएसडब्ल्यू पीएन साह
एमएस-1 डॉ. एमके चौबे
बीएलआइएस-221 एचएन पांडे
बीएसएचएफ-101 डॉ. पुष्पा तिवारी
एफएसटी-1 ब्रजेश कुमार
आइबीओ-1 डॉ. केएम महतो
एमएचआइ-1 डॉ. केके कमलेंदु
एमपीएस-1 डॉ. आर भारती
एमएचडी-1 डॉ. एल प्रसाद
एमआरडी-101 डॉ. आशा मिश्रा
एमएचडी-2 डॉ. विजय कुमार
एमपीए-11 डॉ. एसएन ठाकुर
पीसीओ-1 डॉ. कृष्णा प्रसाद
इएचआई-5 डॉ. चेतन वर्मा
एमएस-2 आरके प्रसाद
बीएलआईएस-222 एमके दास