पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • विवि और कॉलेजों में चांसलर पोर्टल के जरिए होगा नामांकन

विवि और कॉलेजों में चांसलर पोर्टल के जरिए होगा नामांकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडमिशन कराने वाले छात्रों को मिलेंगे 8 विकल्प

8 कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है

मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय व कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत विद्यार्थी घर बैठे चांसलर पोर्टल के माध्यम से झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय या अंगीभूत कॉलेज में अपना नामांकन करा पाएंगे।

इस प्रक्रिया को नए सत्र से लागू किया जाएगा। नामांकन के लिए आवेदक को कुल आठ विकल्प उपलब्ध होंगे। वह चाहे तो एक या अधिक विवि के आठ काॅलेजों के आठ कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी। इसी के जरिए किसी विवि, कॉलेज या कोर्स में दाखिला होगा। उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए चांसलर पोर्टल के जरिए दाखिले की व्यवस्था सत्र 2018-19 से ही पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए बीएसएनएल से संपर्क में है। मालूम हो कि विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को पेपरलेस करने की योजना है। इसकी को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा छात्रों को ही मिलने वाला है।

यह भी होगा

बायोमैट्रिक से बनेगी विद्यार्थियों की हाजिरी।

चांसलर पोर्टल पर ही उपलब्ध रहेगी डिग्री।

दूसरे चरण में संबद्ध कॉलेज भी पोर्टल से जुड़ेंगे।

2020 तक इस सिस्टम को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

सभी कॉलेजों में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...