पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • विश्वविद्यालय, कॉलेज की साइट से ही अब विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतिदिन की जानकारी

विश्वविद्यालय, कॉलेज की साइट से ही अब विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतिदिन की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिजिटल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अब कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) और उसके अंगीभूत व एफिलिएटेड कॉलेजों में हर दिन वेबसाइट को अपडेट किया जाएगा। इसमें कालेज में होने वाले आयोजन के साथ परीक्षा, क्लास तक की जानकारी उपलब्ध रहेगी। यूनिवर्सिटी कॉलेज के साइट को हर दिन अपडेट नहीं करने पर यूजीसी यूनिवर्सिटी, कॉलेज के फंड में कटौती करेगा। साथ ही सभी यूनिवर्सिटी को वेब कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया गया है। कमेटी के चेयरमैन का नंबर भी साइट पर मौजूद रहेगा, जिससे किसी तरह की कंफ्यूजन होने पर विद्यार्थी सीधे संपर्क कर सकते हैं।

डिजिटल अभियान के तहत ही एमएचआरडी के निर्देश पर पेपरलेस यूनिवर्सिटी व कॉलेज बनाने की पहल चल रही है। वहीं नए सत्र से एडमिशन से लेकर परीक्षा तक की सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए चांसलर पोर्टल बनाया गया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वेबसाइट को अपडेट करने और यूनिवर्सिटी, कॉलेज कैंपस को पूरी तरह वाईफाई से लैस करने का निर्देश है। आने वाले समय में क्लास की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी और क्लास समाप्त होने के साथ ही उसे वेबसाइट पर डालने की योजना है।

टेक्नो फ्रेंडली होना होगा

क्वालिटी एजुकेशन के लिए टेक्नो फ्रेंडली होना होगा। इसके लिए यूजीसी, एमएचआरडी के एक्सपर्ट द्वारा महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई है। हमारा प्रयास है कि उसे लागू कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने में सहयोग करें। इसी उद्देश्य से यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में वेब कमेटी बनाकर इसे हर दिन अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। जो संसाधन चाहिए उसका भी प्रस्ताव मांगा गया है। डॉ. शुक्ला मोहंती, वीसी, केयू

कॉलेज बनेगा वाईफाई

हमारे कॉलेज का वेबसाइट अपडेट है लेकिन एक्टिविटी, नोटिस हर दिन अपडेट नहीं हो पाता था। वैसे कॉलेज में पहले से वेब कमेटी है। लेकिन यूजीसी के निर्देश के आलोक में यूनिवर्सिटी से मिले निर्देश के आलोक में कमेटी को एक्टिव कर हर दिन शाम चार बजे वेबसाइट को अपडेट करने संबंधी निर्देश कमेटी को दे दी गई है। कॉलेज कैंपस कोवाइफाई बनाने के लिए जियो का केबल में कॉलेज कैंपस में लगाया जा रहा है। डॉ. पूर्णिमा कुमार, प्रिंसिपल, वीमेंस कॉलेज

खबरें और भी हैं...