पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कम जमीन की वजह से वीमेंस विवि का भवन जी 5 की जगह जी प्लस 10 बनेगा

कम जमीन की वजह से वीमेंस विवि का भवन जी-5 की जगह जी प्लस 10 बनेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

डीपीआर में संशोधन ने जमशेदपुर में बनने वाले राज्य के पहले वीमेंस यूनिवर्सिटी की रफ्तार को धीमा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा में बनने वाले यूनिवर्सिटी के सेकेंड कैंपस के डीपीआर में एक बार फिर संशोधन किया गया है। विवि के भवन निर्माण के लिए 77 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।

पूर्व के डीपीआर के अनुसार, चार एकेडमिक ब्लॉक के अलावा एक प्रशासनिक भवन और सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव था। इस प्रोजेक्ट में फंड कम पड़ रहा था। इसलिए डीपीआर में फिर बदलाव किया गया है। अब जी प्लस 5 के चार एकेडमिक ब्लॉक की जगह जी प्लस 10 के दो एकेडमिक ब्लॉक बनेंगे। इसमें पांच नए फ्लोर जोड़े गए हैं। दो फ्लोर में लाइब्रेरी बनेगा। शिक्षकों के लिए अब एक ही ब्लॉक में कक्ष बनाए जाएंगे। छात्राओं के लिए क्लास रूम की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पहले एक प्रयोगशाला कक्ष के साथ चार क्लास रूम बनने थे। उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह और झारखंड भवन निर्माण निगम के अधिकारियों की देखरेख में विवि के पूर्व के डीपीआर में संशोधन कर नया डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।

विमेंस विश्वविद्यालय का पुराना डीपीआर

पैसा व जगह की वजह से बदला डीपीआर

जानकारी के अनुसार, वीमेंस यूनिवर्सिटी के पूर्व के डीपीआर में संशोधन की मुख्य वजह जमीन व पैसे की कमी है। मालूम हो कि कॉलेज निर्माण के लिए सिदगोड़ा में कुल 18 एकड़ भूमि आवंटित है। इस पर चार एकेडमिक ब्लॉक के अलावा एक प्रशासनिक भवन और सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव था। इसके लिए कुल 55 करोड़ रुपए आवंटित हैं। 22 करोड़ रुपए की लागत से छात्रावास भी बनना है। इतने सारे भवन बनने से विवि के पास अतिरिक्त जगह नहीं बच रहा था, इसलिए चार एकेडमिक ब्लॉक की जगह दो एकेडमिक ब्लॉक बनाने का निर्णय लिया गया। इससे दो एकेडमिक ब्लॉक जहां बनना था उसकी जगह बच जाएगी। इसके साथ ही विवि के लिए जो राशि आवंटित है। वह पूर्व डीपीआर के तहत बनने वाले भवनों के लिए कम पड़ रही थी। इसी के बाद इसमें संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

भवन सत्यापन का पहला चरण पूरा कर लिया गया है

सिदगोड़ा में बनने वाले वीमेंस यूनिवर्सिटी के सेकेंड कैंपस के लिए प्रस्तावित भूमि के भौतिक सत्यापन का पहला चरण पूरा हो गया। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पूर्णिमा कुमार ने कॉलेज की शिक्षिकाओं के साथ प्रस्तावित स्थल पर अब तक हुई मिट्टी भराई के काम का जायजा लिया। जमीन भराई का काम वर्तमान में चल रहा है।

विश्वविद्यालय के डीपीआर में संशोधन किया गया है

जगह की कमी की वजह से वीमेंस यूनिवर्सिटी के डीपीआर में संशोधन किया गया है। अब एकेडमिक भवन जी प्लस 5 की जगह जी प्लस 10 बनेगा। इसमें दो फ्लोर से सेंट्रल लाइब्रेरी होगी। हमें उम्मीद है कि जल्द ही डीपीआर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए रूसा के समक्ष रखा जाएगा। शंभू दयाल सिंह, राज्य नोडल पदाधिकारी, रूसा

खबरें और भी हैं...