कल तय हो सकता है नए प्रिंसिपल का नाम
जमशेदपुर | को-आॅपरेटिव कॉलेज के नए प्रिंसिपल के नाम की घोषणा 17 अप्रैल को हो सकती है। काॅलेज के शिक्षकों की सीनियरिटी तय करने के बाद केयू की सीनियरिटी कमेटी ने प्रिंसिपल का नाम तय करने की जिम्मेदारी पूरी तरह कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती को सौंप दी है। यह कुलपति का विशेषाधिकार है कि वे पद के लिए किस शिक्षक के नाम पर सहमति व्यक्त करती हैं। हालांकि, इसका फैसला वरीयता सूची के आधार पर ही होने की संभावना जताई जा रही है।