शिक्षकों की नियुक्ति का होगा सत्यापन
जमशेदपुर | राज्य के प्लस टू विद्यालयों में नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति सत्यापन को लेकर माध्यमिक शिक्षा के अवर सचिव ने डीईओ को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि प्लस टू उवि में इतिहास, रसायन शास्त्र और भौतिक शास्त्र विषय के नव पदस्थापित स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति का सत्यापन एक सप्ताह मे विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराएं।