इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
जमशेदपुर | इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग-भारत सरकार, के वेबपोर्टल www.inspireawards-dst.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। मालूम हो कि इस प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों को 10 हजार रुपए मॉडल बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाते हैं।