दुसाध समाज ने बाबा साहेब की मनाई जयंती
जमशेदपुर| दुसाध समाज की ओर से रविवार को गोलमुरी स्थित दुसाध भवन में डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसमें सेवानिवृत्त डीएसपी सरयू पासवान, जगदीश हाजरा और जयचंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।