पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साकची : गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| गुरमत प्रचार सेंटर की ओर से रविवार को साकची गोलचक्कर के पास टेंट लगाकर राहगीरों के बीच लंगर व मीठा जल वितरण कर गुरुनानक साहिब का आगमन पर्व मनाया गया। इसकी शुरुआत गुरु साहिब के चरणों में भाई गुरप्रताप सिंह ने अरदास कर की। सेंटर के सदस्यों ने बताया कि लगभग 95 फीसदी इतिहासकार गुरु साहिब का आगमन पर्व 15 अप्रैल को लिखते हैं। सेंटर के हरविंदर सिंह ने कहा की गुरु साहिब ने पूरी मानवता को एक नजर से देखा था। कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह, तरसेम सिंह, रसपाल सिंह, जगदीप सिंह, विक्रमजीत अादि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...