साकची गुरुद्वारा में 175 मरीजों की स्वास्थ्य जांच, आज से दिल्ली के स्पेशलिस्ट करेंगे घुटनों के दर्द का इलाज
जमशेदपुर| ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के तत्वावधान में रविवार को मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गुरुद्वारा में किया गया। शिविर में डॉ. एमएल अली व डॉ. देवदूत सोरेन ने करीब 175 मरीजों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, स्तन व मुख कैंसर आदि की जांच की। प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि 16 से 18 अप्रैल तक घुटनों के दर्द की जांच के लिए आयोजित कैंप का उदघाटन सुबह 10 बजे होगा। इसमें दिल्ली के डॉ. मोहित सेठी अपनी सेवा देंगे। इसे सफल बनाने में तख्त पटना साहिब के वरीय उपाध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, दलबीर सिंह, अजीत सिंह, पप्पी आदि ने योगदान दिया।