पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अति उत्तम परिवार का रुद्राभिषेक 18 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार की ओर से अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को विश्व शांति और भक्तों की सुख, समृद्धि के लिए हरहरगुट्टू बैंक कॉॅलोनी स्थित (टीआरएफ कॉॅलोनी के पास) जय माता दी आवास पर भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के संस्थापक पुजारी उत्तम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही शाम में स्थानीय भजन मंडली संजय एंड पार्टी (जय माता दी ग्रुप) द्वारा भोले शंकर समेत माता के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। मौके पर बच्चों के बीच पाठ्यसामग्री वितरित की जाएगी। इसे सफल बनाने में उत्तम कुमार, कौशल्या देवी, राधा मुन्नी दादी, निर्मला देवी, रूस्तम कुमार, दिव्यांशी, कुल्लू आदि लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...