जमशेदपुर | मानगो अक्षेस जल कर व ट्रेड लाइसेंस के लिए अगले सप्ताह कैंप लगाएगा। कैंप वार्ड स्तर पर लगाया जाएगा। इसके लिए विशेष पदाधिकारी (एसओ) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निजी कंपनी स्पायरो टेक के साथ मिलकर शिड्यूल बनाने में जुटे हैं। इसकी तिथि व शिड्यूल जल्द जारी कर दी जाएगी।