एमजीएम अस्पताल में पीपीपी मोड पर हो सकेगा दिल के मरीजों का इलाज
जमशेदपुर | एमजीएम अस्पताल में जल्द ही दिल के मरीजों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए मेडिट्रीना हॉस्पिटल की ओर से पहल की गई है। अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे को प्रस्ताव देने की योजना बनाई गई है। मेडिट्रीना प्रबंधन एमजीएम अस्पताल में जगह मिलने पर सरकार द्वारा तय मानदंड के तहत पीपीपी मोड पर मरीजों का इलाज करने को तैयार है। मेडिट्रीना हॉस्पिटल के पदाधिकारी अमिताभ चटर्जी के अनुसार, एमजीएम अस्पताल में लगभग 80 लाख रुपए की लेटेस्ट मशीन है, जिससे दिल के मरीजों का 50 प्रतिशत तक इलाज हो सकता है। हाल के दिनों में हॉस्पिटल की ओर से हरियाणा सरकार के साथ एमओयू कर सरकारी अस्पताल में यह सेवा दी जा रही है।