विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास पर चर्चा
जमशेदपुर | प्रगति सरस्वती शिशु मंदिर बिरसानगर में रविवार को एक दिवसीय संकुल प्रमुख एवं संकुल संयोजक की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रूपेश कट्टरियार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करना है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक बदलाव एक-दूसरे के सुझाव से किया जा सके। कार्यशाला में झारखंड के 40 संकुल प्रमुख व संकुल संयोजकों ने हिस्सा लिया। मौके पर विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास पर चर्चा की गई।