पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेएनएसी बिरसानगर में शुरू करेगा घर-घर कचरा उठाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) बिरसानगर को साफ-सुथरा रखने के लिए योजना बना रहा है। यह क्षेत्र सीएम रघुवर दास के जमशेदपुर पूर्वी विस क्षेत्र में पड़ता है। सीएम ने बिरसानगर को प्लास्टिक व कचरा मुक्त करने की जिम्मेदारी जमशेदपुर अक्षेस को दी है। बिरसानगर में घर-घर कचरा उठाव व रात्रिकालीन सफाई कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एक सप्ताह के बाद कभी भी अक्षेस का घर-घर कचरा उठाव का काम शुरू हो सकता है।

बिरसानगर गैर कंपनी क्षेत्र में बड़ा इलाका है, जहां लगभग 70 से 80 हजार की आबादी है। यहां लगभग 30 हजार से अधिक मकान हैं। बिरसानगर जोन नंबर एक से जोन नंबर 10 तक फैला हुआ है। योजना के तहत अक्षेस प्रारंभिक स्तर पर घरों से रोज निकलने वाले कचरा को घर-घर जाकर उठाएगा। इसके बाद उसे डंपिंग यार्ड में फेंकेगा। वर्तमान में बिरसानगर में घर घर कचरा उठाव ठेकेदारी प्रथा से चल रही है। जमशेदपुर अक्षेस द्वारा बिरसानगर में घर-घर कचरा उठाव कार्य के लिए शुल्क भी लिया जाएगा, हालांकि शुल्क की दर अभी तय नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि 80 रुपए और 50 रुपए मासिक दर तय हो सकता है। दूसरे निकायों में भी पक्का मकानों से यही दर वसूला जाता है।

सभी जोन में सफाई व्यवस्था सुधरेगी

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी (एसओ) संजय कुमार ने बताया कि बिरसानगर को साफ-सुथरा करने की योजना बनाई जा रही है। बिरसानगर को लोग प्लास्टिक मुक्त करें और कचरा जहां-तहां नहीं फेंके। इसे लेकर भी जागरूक किया जाएगा। बिरसानगर में प्लास्टिक कचरा अधिक है, इसलिए उनकी योजना है कि क्षेत्र में सफाई के साथ कचरा कम निकले और लोग जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि बागुनहातु में अक्षेस स्वयं घर-घर कचरा उठाव कर रहा है। बागुनहातु में कचरा उठाव कार्य पहले निजी एजेंसी के हाथों में था।

जमशेदपुर पश्चिम में भी इसे लागू किया जाएगा

बिरसानगर में कचरा कम करने के लिए अक्षेस घर-घर से कचरा उठाव करने की तैयारी कर रहा है। अभी ठेकेदारों पर सफाई कार्य के लिए अक्षेस निर्भर नहीं है। बिरसानगर में अक्षेस खुद घर-घर कचरा उठाव का शुभारंभ एक सप्ताह में करने की योजना बना रहा है। मंत्री सरयू राय के विस क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिम में भी इसे बाद में लागू किया जाएगा। फिलहाल जमशेदपुर अक्षेस रोजाना घर से निकलने वाले गीला व सूखा कचरा अलग-अलग संग्रह करेगा। इसके लिए अक्षेस लोगों से शुल्क भी वसूली करेगा। संजय कुमार, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस

खबरें और भी हैं...