31 साल बाद मोरारजी बापू सुनाएंगे राम कथा
जमशेदपुर | करीब तीन दशक के अंतराल पर मोरारजी बापू शहर में राम कथा का रसपान कराने आ रहे हैं। राम कथा गोपाल मैदान में 5 मई से 13 मई तक चलेगी। इसके लिए वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। गोपाल मैदान में 5 मई को शाम 4 से 7 बजे तक, 6 मई से 13 मई तक सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रामकथा का आयोजन होगा। मोरारजी बापू 5 मई को विशेष विमान से शहर पहुचेंगे।