टाटानगर में सेनिटरी नैपकिन मशीन का उद्घाटन, 5 का सिक्का डालने पर मिलेगा पैड
जमशेदपुर | टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित फर्स्ट क्लास लेडीज वेटिंग रूम में रविवार को सेनिटरी नैपकिन वेडिंग मशीन का उद्घाटन डीआरएम छत्रसाल सिंह की प|ी अनिता सिंह ने किया। मौके पर अन्य अधिकारियों की प|ी भी मौजूद थीं। मौके पर डीआरएम छत्रसाल सिंह भी उपस्थित थे। टाटानगर के वाणिज्य पदाधिकारी एसके पति, स्टेशन निदेशक एचके बलमुचू, सीआई ओपी यादव सहित अन्य रेल पदाधिकारी मौजूद थे। महिलाएं इस मशीन में पांच रुपए का सिक्का डाल कर सेनिटरी नैपकिन प्राप्त कर सकती हैं।