पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आरका जैन यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट आज से

आरका जैन यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | आरका जैन यूनिवर्सिटी में हर वर्ष होने वाले कल्चरल फेस्ट ‘आगाज’ का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को होगा। इस वर्ष 60 से ज्यादा स्कूल और 15 कॉलेज फेस्ट में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सेलिब्रेटी डांसर पुनीत पाठक अतिथि होंगे। वे एबीसीडी फिल्म में काम कर चुके हैं। वे डांस प्लस में जज की भूमिका निभा चुके हैं। दो दिवसीय मैनेजमेंट फेस्ट में जमशेदपुर और देश के अन्य शहरों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस फेस्ट में कुल 18 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें एडजैप, पोटली में कहानी, लांच पैड, टेक्निका, डांस, फैशन शो, वार ऑफ बैंड्स जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

खबरें और भी हैं...