डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलें : सौरव राय
ट्राइबल कल्चरल सोसायटी, टाटा स्टील, कालिंदी समाज व अनुसूचित जाति-जनजाति समाज की ओर से मंगलवार को भुइयांडीह स्थित श्यामा सुंदरी काली मंदिर मैदान में कालिंदी बस्ती में बाबा साहेब के जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि टीसीएस के चीफ सौरव राय व विशिष्ट अतिथि टीसीएस के हेड जीरेन टोपनो ने आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान सौरव राय ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कालिंदी समाज के बच्चों ने लोकगीत की प्रस्तुति दी। वहीं, ओडिशा बारिपदा की संगीता महतो एंड टीम ने झूमर व मयूरभंज के छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता भी हुई, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले फुटबॉलर गौरव मुखी, राकेश कालिंदी एवं डांसर बारबी नाग को सम्मानित किया गया।
नृत्य करतीं युवतियां।